फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान की गई जान
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के जीवनगंज गांव के समीप शनिवार दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। हादसा रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुआ। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। जीवनगंज निवासी रामसिंह पटेल (50) पुत्र दौलत पटेल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। शनिवार दोपहर वह खेत जा रहा था। गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए।
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी पाकर पीड़ित परिजन बदहवाश हालत में मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। चर्चा ये भी रही कि किसान ने खुदकुशी की है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें