संदीपनघाट के अशरफपुर रेलवे क्राॅसिंग के समीप रविवार सुबह एक किसान ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जीवनगंज गांव निवासी चरन सिंह पटेल (55) किसान थे। उन्होंने खेत में नलकूप भी लगा रखा था। परिजनाें के मुताबिक चरन सिंह रोजाना की तरह शनिवार रात भी नलकूप की रखवाली कर रहे थे। रविवार सुबह उठकर घर जाते वक्त अशरफपुर गांव के समीप रेलवे क्राॅसिंग पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए।
उनके शरीर के चीथड़े उड़ गए। मौके पर स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पहुंचे। मूरतगंज चौकी पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।