पिपरी कोतवाली के चंद्रसेन गांव में बृहस्पतिवार को गेहूं की बोआई के लिए तैयार खेत में पानी बहाने का विरोध करने पर युवक पर दंपती ने हंसिया से हमला कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चंद्रसेन गांव निवासी पति सिंह ने बताया कि उन्होंने सिंचाई कर गेहूं की बोआई के लिए खेत तैयार किया था। आरोप है कि गांव के देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने खेत की सिंचाई के दौरान उसके खेत में फिर से पानी भर दिया। विरोध करने पर देवेंद्र और उसकी पत्नी प्रमिला देवी गालीगलौज कर हंसिया से हमला कर दिया।
हंसिया लगने से वह लहूलुहान हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोप दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।