फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को तरावट देगा कौशाम्बी का खीरा

Thu, 16 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
जनपद में आलू के बाद खीरा की भी बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। एक हजार हेक्टेयर में तैयार खेती में अबकी ढाई लाख कुंतल से ज्यादा खीरे की पैदावार होने की संभावना है। खीरा की मांग दिल्ली व महाराष्ट्र से आने लगी है। 20 रुपये प्रति किलो के भाव से आपूर्ति भी शुरू हो गई है। भाव बढ़िया मिलने से किसान गदगद हैं। औषधीय गुणों से खीरा भरपूर होता है, इसके अलावा बिना खीरा के सलाद का जायका अधूरा रहता है, यही कारण है कि इसकी खरीदारी अचानक से तेज हो गई है।
विज्ञापन


   गंगा-यमुना नदी के मध्य बसी कौशाम्बी की मिट्टी में केला, नींबू, पपीता , फ्रेंच बिंस के अलावा तमाम अन्य औषधीय खेती होती है। अमरूद व केला की खेती से कौशाम्बी का नाम पूरे प्रदेश में जाना जाता है। अब इसमें खीरा उत्पादन भी इजाफा करने जा रहा है। इस साल उद्यान विभाग ने एक हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में खीरे की खेती कराई थी। इसके लिए प्रति हेक्टेयर किसानों को बीज में 20 हजार रुपये का अनुदान भी दिया गया था।  विभाग से अनुदान लेने के बाद किसानों ने मेहनत से खीरा की खेती की। दो से तीन महीने के भीतर खीरा तैयार हो जाता है। जनपद में चित्रा वैरायटी के खीरे की खेती उद्यान विभाग ने कराई है। उद्यान विभाग के अधिकारियों का मानना है कि एक हजार हेक्टेयर में लगभग ढाई लाख कुंतल खीरा का उत्पादन होगा। अभी 20 रुपये प्रति किलो के भाव से खीरा निकल रहा है। इसकी खपत कौशांबी के अलावा दिल्ली, नागपुर, वाराणसी, मध्य प्रदेश और बांदा में बड़े पैमाने पर होती है। अपर उद्यान अधिकारी मेवाराम ने बताया कि एक हेक्टेयर खीरे की खेती से किसान 75 से एक लाख मुनाफा आसानी से कमा सकता है।

तरल पदार्थ है खीरा
खीरा में पानी का स्रोत अधिक होता है। इसमें 96 प्रतिशत पानी की मात्रा पाई जाती है। खीरे में विटामिन ए व बी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके अलावा पोटैशियम, फास्फोरस और आयरन अधिक मात्रा में होता है। खीरे का नियमित सेवन करने से लोग शारीरिक स्वस्थ रहते हैं। खीरा भीषण गर्मी में शरीर की तरावट को बनाए रखता है। खीरे का सेवन करने से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें