फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के अभाव में भटकते रहे परिजन, महिला की गई जान

विज्ञापन
Family lost their lives due to lack of money, woman died - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। मंगलवार को चित्रकूट में हुए हादसे में जख्मी शिवकली की मौत हो गई। पैसों के अभाव में परिवार के लोग उसे प्रयागराज के अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर यहां लेकर चले आए थे। सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के भड़ेहरी गांव से एक परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर से मैहर दर्शन करने गया था। मंगलवार को वापसी में रास्ते में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्राली में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, चार लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए गए। यहां चिकित्सकों ने भड़ेहरी गांव की शिवकली (60) पत्नी मंगलदास की हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग शिवकली को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज करा रहे थे। वहां पैसों की दिक्कत होने पर परिजन शुक्रवार सुबह शिवकली को वापस जिला अस्पताल ले आए। यहां इलाज के दौरान शिवकली की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें