फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आम तोड़ने का विरोध करने पर कुनबे को पीटा, तीन जख्मी

Thu, 06 Jun 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
आम तोड़ने का विरोध करने पर कुनबे को पीटा, तीन जख्मी
विज्ञापन

-सरायअकिल के पिपरहटा गांव में बुधवार शाम हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल के पिपरहटा गांव में बुधवार शाम आम तोड़ने का विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर कुनबे को पीट दिया गया। इसमें महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। सिर फटने से गंभीर महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
पिपरी कोतवाली के जवई गांव निवासी शिवकुमार पाठक ने बताया कि उनका खेत और बगीचा पिपरहटा गांव में है। बुधवार शाम करीब छह बजे उनका बेटा हिमांशू बगीचे की ओर गया था। वहां पेड़ से पिपरहटा गांव के कुछ युवक आम तोड़ रहे थे। हिमांशू ने इसका विरोध किया तो युवकों ने लाठी डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। फोन के जरिए खबर मिलते ही पत्नी पूजा और भाई अशोक पाठक हिमांशू को बचाने के लिए भागे। आरोप है कि वहां पहुंचने पर आरोपियों ने पत्नी पूजा और भाई अशोक पर भी हमला कर दिया। हमले में पत्नी का सिर फट गया, भाई और बेटे को भी गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों के दखल पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। जख्मी पूजा को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, तस्वीर वायरल
कोखराज इलाके की घटना, छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज इलाके के एक स्कूल के प्रधानाचार्य ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार शाम किशोरी संग प्रिंसिपल की अश्लील तस्वीर वायरल होने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोखराज कोतवाली के एक स्कूल के प्रधानाध्यापक का पिछलों कुछ दिनों से विद्यालय में काम दिलाने के बहाने एक परिवार के यहां आना जाना था। आरोप है कि प्रिंसिपल ने परिवार की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी परिजनों को हुई तो प्रिंसिपल ने धमकी देकर उन्हें शांत करा दिया गया। बुधवार शाम घटना की फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने लगी। इस संबंध में कोखराज कोतवाली प्रभारी इंद्रदेव ने का कहना है कि पीड़ित परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है। वायरल तस्वीर के आधार पर चौकी प्रभारी भरवारी को जांच सौंपी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें