फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: टोल प्लाजा के पास पकड़ी गई नकली लिक्विड यूरिया

विज्ञापन
कोखराज थाने में रखी नकली लिक्वेड यूरिया। संवाद - फोटो : मृतका स्व​प्निल तिवारी।
विज्ञापन
कोखराज/मंझनपुर। कोखराज क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पुलिस व एक नामी कंपनी के अधिकारियों ने 83 बल्टी नकली लिक्विड यूरिया बरामद की है। इसका प्रयोग वाहनों की क्षमता वृद्धि में होता था। पुलिस ने सामग्री बरामद करते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के पास आने वाले वाहनों को लंबे समय से निकली लिक्विड यूरिया बेची जा रहा थी। इसका प्रयोग वाहनों की क्षमता वृद्धि में होता था। जानकारी के बाद कंपनी के एरिया मैनेजर पीयूष श्रीवास्तव व देवेंद्र सिंह ने कोखराज पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमार की।
इस दौरान उनको 83 बाल्टी यूरिया मिली। जबकि बेचने वाले फरार हो गए। कंपनी के मैनेजर पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि इसके प्रयोग से वाहन जल्दी खराब होते हैं और पर्यावरण को भी खतरा था। नकली सामग्री होने के कारण इससे कंपनी की शाख पर भी प्रभाव पड़ रहा था।
विज्ञापन

एअसो चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कंपनी का नकली उत्पाद बनाकर बेचने और शाख खराब करने की प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें