फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तीन दुकानों से पकड़ा गया टीवीएस और कैस्ट्रॉल का नकली माल

Sun, 22 Jun 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा क्षेत्र की तीन दुकानों में शुक्रवार को छापे के दौरान टीवीएस और कैस्ट्रॉल कंपनी का नकली माल बरामद हुआ। कंपनी के अधिकृत जांच अधिकारी ने आरोपी दुकानदारों के खिलाफ स्थानीय थाने में कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नरीमन प्वाइंट मुंबई की आईपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जांच अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह टीवीएस और कैस्ट्रॉल कंपनी का देश भर में उत्पादन चेक करने के लिए अधिकृत हैं। शुक्रवार को उन्होंने पश्चिमशरीरा में मनोज कुमार, रवींद्र कौशल और मो. रईश की ऑटो पार्ट्स की दुकान पर छापेमारी की।
तीनों दुकानों पर टीवीएस और कैस्ट्रॉल कंपनी का नकली माल बरामद हुआ। इस दौरान कंपनी की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। माल सील कर पुलिस के सुपुर्द करने के साथ ही सैंपल जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, तथ्य सामने आएंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें