फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दस्तावेज में हेराफेरी कर बनवाए फर्जी प्रमाणपत्र, केस दर्ज

Sun, 18 May 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। चरवा कोतवाली के सैयद सरावां गांव में एक युवक का परिवार वालों ने दस्तावेज में हेराफेरी कर जन्म व शैक्षिक प्रमाणपत्र बनवा लिया। शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैयद सरावां निवासी फकरुल इस्लाम ने बताया कि कुछ माह पहले उसके भाई अफरीदी को गांव के दानिश अनवर, उसकी पत्नी फौजिया व बेटा हमजा ने फर्जी मुकदमे में फंसा दिया था। फकरुल ने विपक्षी हमजा के शैक्षिक व जन्म प्रमाणपत्र पर सवाल खड़ा कर दिया। साथ ही दस्तावेज में हेराफेरी कर प्रमाणपत्र बनवाए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राम ने बताया कि जांच में फर्जी तरीके से प्रमाणपत्र बनवाए जाने का खुलासा हुआ। इसके बाद फकरुल इस्लाम ने तीनों विपक्षियोें के खिलाफ शिकायत की। नतीजतन, तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें