फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आराध्य में आस्था से ही बनते हैं काम

Sat, 17 Oct 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। आराध्य में आस्था सबसे जरूरी है। इससे से ही कल्याण संभव है। बिगड़े काम बनेंगे। यह बातें शुक्रवार को मंझनपुर में भागवत कथा कहते हुए अनुज शास्त्री जी महाराज ने कही। मंझनपुर कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के पावन मौके पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कथा कहते हुए वृंदावन से आए अनुज शास्त्री जी महाराज ने कहाकि दूसरे युगों में मोक्ष की प्राप्ति के लिए लोगों को कठिन तप करना पड़ता था। कलयुग में भगवान का नाम भर लेने से मानव के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और वह भवसागर से पार उतर जाता है। उन्होंने भागवत कथा को सुनने का मतलब भी बताया। कहाकि भगवान की कथा सुनने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कथा में बताई गई बातों का अनुसरण करना चाहिए।

ऐसा करने से मनुष्य बुराईयों से दूर होता है। इंसान अच्छे कर्म करता है तो उसकी तरक्की के सारे रास्ते अपने आप खुल जाते हैं। इन सबसे ज्यादा अहम है अपने आराध्य में आस्था। तभी सारे बिगड़े काम बनेंगे। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अंकित केसरवानी, अमरेश उर्फ कल्लू पंडा, राहुल अग्रहरि, विष्णु मोदनवाल, साजन केसरवानी, रामशरण, सुशील केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें