फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के निधन पर जताया शोक

Thu, 18 Jun 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंझनपुर (ब्यूरो)। पूर्व सांसद शशि प्रकाश के निधन पर बुधवार को भाजपाइयों ने मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में शोकसभा की। इसमें दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही पीड़ित परिवार को दुख सहने की छमता देने की भी प्रार्थना की गई। जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहाकि पूर्व सांसद शशि प्रकाश कर्मठ और जुझारू नेता थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र का चहुंमखी विकास किया था। उनकी कमी दोआबा के लोगों और भाजपाइयों को हमेशा अखरेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर आद्या प्रसाद पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद पांडेय, प्रेम चंद्र चौधरी, अवनीश श्रीवास्तव, रानू विश्वकर्मा, अभय विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा, कल्लू पंडा, अनुराग केसरवानी आदि मौजूद रहे। उधर, एक मामले में जेल में निरुद्ध भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह ने भी बुधवार को पेशी पर आने पर बातचीत के दौरान पूर्व सांसद के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि पूर्व सांसद के निधन से कौशाम्बी और इलाहाबाद क्षेत्र ने एक कर्मठ राजनीतिज्ञ खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें