फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शमसाबाद फीडर में धमाका, चार घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Tue, 28 Mar 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉवर कॉरपोरेशन के मंझनपुर उपकेंद्र में उस वक्त खलबली मच गई, जब शमसाबाद फीडर की ट्रॉली में जोरदार धमाका हुआ। कर्मचारियों ने दौड़कर तत्काल सारे फीडर बंद कराए। पूरे कंट्रोल रूप में धुआं ही धुआं था। इस हादसे के कारण उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

मंझनपुर उपकेंद्र में कलक्ट्रेट, टाउन, टेवां, विश्वबैंक, भरवारी, करारी, शमसाबाद फीडर निकले हैं। इनसे नगर के अलावा समदा रोड, कलक्ट्रेट, विकास भवन, बबुरा, समदा, घना का पूरा, ओसा रोड, नया नगर, महदपुर, नौगीरा गांवों में रहने वाले करीब 14 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है।
सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे अवर अभियंता विनम्र पटेल व अन्य कर्मचारी अपने-अपने काम में मशगूल थे। इसी दौरान उपकेंद्र के कंट्रोल रूम से जोरदार धमाके की आवाज आई। जेई और कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि शमशाबाद फीडर की ट्रॉली के पास से धुंआ निकल रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद तत्काल अन्य सभी फीडरों की आपूर्ति बंद कराई गई और मरम्मत का काम शुरू हुआ। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारी ट्रॉली को दुरुस्त कर सके। अवर अभियंता ने बताया कि हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन जो खामी आई थी, उसे दुरुस्त कराके आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें