फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अपर जिला सहकारी अधिकारी से 35 हजार की ऑन लाइन ठगी

Tue, 28 Mar 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिला सहकारी अधिकारी से 35 हजार की ऑन लाइन ठगी
विज्ञापन

- क्रेडिल कार्ड कैंसिल कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने बनाया शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। साइबर अपराधियों अपर जिला सहकारी अधिकारी सरला मिश्रा को 35 हजार का चूना लगा दिया। अ़ॉन लाइन क्रेडिट कार्ड कैसिंल कराने के आवेदन के बाद अपराधियों ने खाते के बारे में कुछ जानकारी ली और पैसा पास कर दिया। मामले की शिकायत सोमवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से की है।
विज्ञापन

एसपी को दिए शिकायती पत्र में सरला मिश्रा ने बताया कि उन्होंने बजाज फाइनेंसर आरबीएल बैंक से सुपर कार्ड (क्रेडिट) लिया था। कार्ड का इस्तेमाल करने के एवज में हर साल 1499 रुपये कट जाता था।सरला के मुताबिक कार्ड जारी करते वक्त बताया गया था कि किसी तरह का कोई चार्ज नहीं कटेगा। कंपनी से पूछताछ पर बताया गया कि आप मनी रिफंड की रिक्वेस्ट डाल दीजिए। पैसा वापस आ जाएगा, इसके बाद अगर आप सेवा जारी रखना चाहें तो रख सकती है। उन्होंने मनी रिफंड के लिए 20 मार्च को ऑन लाइन रिक्वेस्ट डाली तो काटा जा चुका पैसा खाते में क्रेडिट हो गया। इसके 24 मार्च को एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले अपना परिचय बजाज कंपनी की तरफ से दिया। कार्ड कैंसिल कराने के लिए उसने ऑनलाइन कुछ प्रोसेस करने को कहा। ऐसा करने के बाद उनके खाते से 34 हजार 680 रुपया ऑन लाइन कट गया। जिस नंबर से फोन आया वह बंद बता रहा था। साइबर ठगी का एहसास होने पर सरला मिश्रा ने सोमवार को सदर कोतवाली सहित एसपी बृजेश श्रीवास्तव से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें