आग बुझाने के बाद भी हो रहे धमाके।
- फोटो : अमर उजाला
मलबे में हुआ विस्फोट
एक समय जब लगा कि आग पूरी तरह बुझ गई है तो फैक्टरी में पुलिस अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इसी दौरान मलबे के ढेर में फिर विस्फोट हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। एक के बाद एक दो धमाके होने से भगदड़ मच गई। अ
धिकारियों के साथ ही अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। माना जा रहा है कि मलबे में अभी विस्फोटक दबे हो सकते हैं जो कभी भी खतरा उत्पन्न कर सकते हैं।