फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजुहा में महिलाओं की प्रतिभा निखारने की कवायद

विज्ञापन
Exercise to improve the talent of women in Ajuha - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
अजुहा में महिलाओं की प्रतिभा निखारने की कवायद
विज्ञापन

अजुहा। क्षेत्र की महिलाओं की प्रतिभा को रसोईघर से बाहर भी लाने की कवायद शुरू हो गई है। महिलाओं के बीच नारी गरिमा, सशक्तिकरण आदि मुददों पर चर्चा के साथ ही प्रतियोगिता आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है।
विज्ञापन

अजुहा कस्बे की सुनीता देवी का कहना है कि समाज की महिलाएं घर-गृहस्थी में ही खप जाती थीं। समाज में उनकी प्रतिभा को सामने लाने के लिए उन्होंने महिला केसरवानी समाज की स्थापना 13 जुलाई को की। पहला कार्यक्रम हरितालिका तीज पर रखा गया। जहां समाज की महिलाओं ने नृत्य-गायन और मेहंदी के जरिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सोमवार को अजुहा के एक गेस्ट हाउस में भी नारी सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम रखा गया था। इसमें महिलाओं ने डांडिया, वाद-विवाद, निबंध सहित तमाम प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल की तरफ से विजेता प्रतिभागियों का पुरस्कृत किया गया। सुनीता का कहना है कि आज सौ से ज्यादा महिलाएं उनके संगठन के साथ है। प्रतिभा केसरवानी ने कहा कि जिले की तमाम महिलाओं ने पीसीएस, इंजीनियर, डॉक्टर बनकर अपनी पहचान स्थापित की है। कार्यक्रम में शशि केसरवानी, सुषमा केसरवानी, प्रेमा केसरवानी, रागनी केसरवानी, निशा, प्रतिभा आदि केसरवानी समाज की महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें