सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई का मजरा बड़ीबाग गांव में पूर्व प्रधान के बेटे ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
धुमाई का मजरा बड़ीबाग निवासी राजा सिंह पूर्व प्रधान हैं। रविवार की रात करीब नौ बजे उनके बेटे मुलायम सिंह (28) ने घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुन घर वाले मौके की ओर दौड़ पड़े।
मुलायम सिंह को मरणासन्न देख परिजनों में कोहराम मच गया। आननफानन परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते उसने आत्महत्या की है। जबकि ग्रामीणों के बीच पारिवारिक कलह की चर्चाएं हैं।
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
सदर कोतवाली में तैनात एसआई दीपक कुमार ने वांछित अभियुक्त कोर्रों निवासी राहुल सरोज को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राहुल के खिलाफ लिखापढ़ी करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया है।