पूर्व एमएलसी सूरज भान करवरिया बुधवार को जनपद न्यायालय में लाव लश्कर के साथ पेशी पर आए। उनके आने की भनक समर्थकों को लगी तो न्यायालय परिसर भीड़ से खचाखच भर गया। पेशी से वह जैसे ही बाहर निकले तो समर्थकों ने उन्हें हाथों हाथ लिया। सुरक्षा घेरे के बीच न्यायालय में पेश होने के बाद पूर्व एमएलसी सेंट्रल जेल के लिए रवाना हो गए।
इलाहाबाद के सेंट्रल जेल नैनी में पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया दो बड़े भाइयों के साथ जवाहर यादव हत्याकांड के मामले में बंद हैं। उनके ऊपर वर्ष 2006 में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एक बीडीसी के अपहरण का मुकदमा चल रहा है। इसी मुकदमे में बुधवार को जिले के न्यायालय में पेशी थी। पेशी की खबर उनके समर्थकों को हुई तो वे भी न्यायालय परिसर पहुंच गए। पेशी के बाद वह जैसे ही सूरज भान न्यायालय से बाहर निकले समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। पूर्व एमएलसी सूरजभान ने सबको हाथ जोड़कर अभिवादन किया और निजी गनरों के काफिले के साथ सेंट्रल जेल के लिए रवाना हो गए।