फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आठ दिन बाद भी मिश्रीलाल की हत्या पर रहस्य बरकरार

Fri, 27 Mar 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के इब्राहिमपुर के मजरा लोधन का पुरवा में मिश्री लाल की हत्या के रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठा है। पुलिस भी आठ दिन बाद किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस को किस दिशा में जांच करना है यह भी अब तक तय नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस जल्द जांच पूरी करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

लोधन का पुरवा निवासी मिश्रीलाल का शव उनके ही आंगन में 19 मार्च को पड़ा मिला। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। एक आंख तक गायब थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन, जांच की दिशा अब तक तय नहीं हो सकी।
इंस्पेक्टर करारी शियाकांत चौरसिया का कहना है कि घटना के बाद से पुलिस व एसओजी की टीम मामले की जांच कर रही है। साथ ही परिजनों से भी संदिग्ध लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें