फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सीएचसी चायल के उपकरण वज्रपात में फुंके, मरीजों को हो रही परेशानी

Tue, 02 Jun 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सीएचसी चायल में खाली पड़े बेड, पसरा सन्नाटा। संवाद,
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच दिन पहले बिजली गिरने से अस्पताल के कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए हैं। सुविधाएं प्रभावित होने से इन दिनों अस्पताल के अधिकांश बेड खाली पड़े हैं और मरीज अन्य अस्पतालों का रुख कर रहें हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात आई आंधी और बारिश के दौरान अस्पताल परिसर में आकाशीय बिजली गिर गई थी। इसकी चपेट में आने से महिला और पुरुष वार्ड में लगे दो एसी, दो स्टेब्लाइजर, मरीजों और तीमारदारों के लिए लगाया गया वाटर कूलर, तीन इनवर्टर और वाई-फाई सिस्टम खराब हो गया।
इसके अलावा प्रसव कक्ष समेत अन्य कमरों में लगी करीब 12 ट्यूबलाइट भी जल गई। परिसर में विधायक निधि से स्थापित हाईमास्ट लाइट भी बंद हो गई है। उपकरण खराब होने से अस्पताल में भर्ती मरीजों को भीषण गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

वार्डों में एसी बंद होने से उमस बढ़ गई है। वहीं, वाटर कूलर ठप होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को ठंडे पेयजल की सुविधा नहीं मिल रही है।
बिजली गिरने से अस्पताल के कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे मरीजों को कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। खराब उपकरणों की सूचना संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही मरम्मत प्रक्रिया पूरी कर सुविधाएं बहाल कर दी जाएंगी। - डॉ. संजय सिंह, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें