फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध ईंट-भट्ठे को एसडीएम ने किया सीज

Thu, 08 Jun 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे एक ईंट-भट्ठे को एसडीएम चायल ने सीज कर दिया। कार्रवाई से पहले भट्ठा मालिक से एसडीएम ने संचालन के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। एसडीएम की कार्रवाई से इलाके में अवैध रूप से भट्ठा संचालन करने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन


चायल तहसील के सैय्यद सरांवा गांव के बाहर सुखदेव पुत्र गंगादीन द्वारा ईंट-भट्ठे का संचालन किया जा रहा था। आरोप था कि भट्ठा संचालक ने न तो पर्यावरण एनओसी ली है और न ही जिला पंचायत से संचालन का लाइसेंस लिया। शिकायत पर बुधवार को एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, सीओ महेंद्र सिंह देव व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एलएन खरे ईंट-भट्ठा पर पहुंचे।

एसडीएम ने भट्ठा संचालक से पर्यावरण एनओसी व जिला पंचायत द्वारा जारी लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। इतना ही नहीं ईंट निर्माण के लिए कराए गए मिट्टी खनन की रॉयल्टी भी नहीं जमा की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने भट्ठे को सीज कर दिया। कार्रवाई से इलाके में अवैध तरीके से भट्ठा संचालित कर रहे ईंट कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें