फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: धर्मकांटा ऑफिस में घुसकर कर्मचारी को पीटा, केस दर्ज

Fri, 16 May 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के चकपिनहा स्थित धर्मकांटा ऑफिस में घुसकर कर्मचारी को पीट दिया गया। शिकायत पर पुुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ बुधवार को रिपोेर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब प्रांत के गुरदासपुर जनपद अंतर्गत बटाला सिविल लाइंस अजीत नगर निवासी जशनप्रीत सिंह ने बताया कि वह सरायअकिल के कटैया स्थित बालू घाट में लोडिंग का काम करते हैं। मंगलवार शाम वह चकपिनहा स्थित धर्मकांटा ऑफिस में काम कर रहे थे।
आरोप है कि तभी गांव का ही मो. सैफ अपने साथी महफूज निवासी भखंदा एक ट्रैक्टर चालक के साथ आया और बालू लोडिंग को लेकर गाली देने लगा। विरोध करने पर तीनों ने जशनप्रीत की जमकर पिटाई की। अन्य कर्मियों ने बीचबचाव किया। शिकायत पर पुुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें