कोखराज कोतवाली के बिदनपुर गांव में मंगलवार को पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा। युवक की पत्नी से अभद्रता करते हुए जेवरात छीन लिए। पुलिस ने नए कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है।
बिदनपुर निवासी प्रदीप चंद्र का कहना है कि रंजिश को लेकर पड़ोसी जगदीश चंद्र पांडेय, अभिषेक पांडेय, देवानंद, रामनरेश, रामनरेश की तीन बेटियां व 10 अज्ञात लोगों ने एकराय होकर मंलवार को धावा बोलकर उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी के साथ अभद्रता की गई। जेवरात भी छीन लिए गए। शिकायत पर पुलिस ने नए कानून की धारा 191 (2), 191 (3), 115 (2), 351 (2), 76-304 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।
कारोबारी पर जानलेवा हमले के मामले में केस
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे की ऋतु केसरवानी ने बताया कि 29 जून को कामता, बबलू व कामता की मां ने उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया था। घटना में पति को गंभीर चोट आई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद