फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: थियेटर बंद करवाने पर भड़के मेला कमेटी के लोगों ने व्यापार मंडल संग किया चक्काजाम

Thu, 22 Aug 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के कजरी मेले में कुछ युवकों के अराजकता फैलाने पर पुलिस के लाठियां भांजने का वीडियो वायरल करने पर मंगलवार रात सीओ ने नौटंकी बंद करा दी। इससे आक्रोशित मेला कमेटी के लोगों ने बुधवार सुबह व्यापार मंडल के साथ मिल मनौरी-तिल्हापुरमोड़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना के बाद पहुंचे सीओ ने लोगों से बातचीत कर फिर से मेला शुरू करने की अनुमति दी। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरु हो सका।
विज्ञापन

कजरी मेले में मंगलवार रात थियेटर में डीजे की धुन पर नाच गाना चल रहा था। इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया। जिन्हें, शांत कराने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे सीओ मनोज रघुवंशी ने आधी रात के करीब थियेटर और डीजे को बंद करा दिया। इससे मेले में आए लोग घर लौटने लगे। मौके पर जुटे मेला कमेटी और चायल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीओ से मेला कार्यक्रम शुरू करने की फरियाद लगाई। आरोप है कि सीओ ने उनकी एक नहीं सुनी। इससे मेला कमेटी और व्यापार मंडल के पदाधिकारी नाराज हो गए। सभी ने बुधवार सुबह तिल्हापुर मोड़-मनौरी मार्ग पर बांस-बल्ली लगाकर जाम कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। जानकारी के बाद पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे सीओ ने व्यापार मंडल के लोगों से बातचीत की। मेला शुरू करने और लाउड स्पीकर बजाने की अनुमति देने पर जाम समाप्त हुआ। इस बीच करीब आधे घंटे तक मार्ग बाधित रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष मुनेश केसरवानी का कहना है कि मेला ऐतिहासिक एवं पारंपरिक है। मेले से व्यापारियों का कारोबार जुड़ा है। कुछ अराजकतत्वों ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया था। उन्हें चिन्हित कर पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए, पूरा मेला बंद कराना ठीक नहीं है। वहीं, सीओ चायल का कहना है कि अश्लील गाने बजाए जा रहे थे। इसीलिए डीजे बंद करवा दिया गया था। सड़क जाम करने जैसी कोई बात सामने नहीं आई। फिलहाल मेला की सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है।

बारिश ने डाली मेले में खलल
कजरी मेला में बुधवार दोपहर हुई बारिश ने खलल डाल दी। बारिश से एक ओर जहां कारोबारी अपना सामान बचाने में जुटे रहे, वहीं मेला देखने वालों की भीड़ भी कम हो गई। करीब आधे घंटे बाद बारिश थमने पर कारोबारियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें