फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटसरांय में 21 दिन में हटा दिए जाएं अतिक्रमण

विज्ञापन
Encroachments should be removed in 21 days in atasaraany - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
अटसरांय में 21 दिन में हटा दिए जाएं अतिक्रमण
विज्ञापन

चेतावनी के बाद अटसराय के ग्रामीणों ने शुरू किया आशियाना तोड़ना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। अटसरांय हाईवे पर बसे नागरिकों को मुआवजा दिए जाने के बाद प्रशासन ने 21 दिन के अंदर सभी अतिक्रमण हटाने का फरमान जारी कर दिया है। समय सीमा के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। चेतावनी के बाद नागरिकों ने अपना आशियाना ढहाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कौशाम्बी जिले के कनवार बार्डर से कोखराज बाईपास तक फोरलेन को सिक्स लेन में तब्दील किया जा रहा है। यहां मुआवजे को लेकर शुरू से ही एनएचएआई के साथ स्थानीय नागरिकों का विवाद रहा है। स्थानीय किसानों का आरोप है कि एनएचएआई उनकी भूमि का कौड़ी के भाव मुआवजा दे रही है। विवादों के बीच प्रशासन ने अटसरांय के 54 नागरिकों को मुआवजा देने के बाद नोटिस जारी कर 21 दिन के अंदर अपना अतिक्रमण हटाने का फरमान जारी कर दिया है। नोटिस में दी गई समय सीमा के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। चेतावनी से सहमे नागरिकों ने अपने आशियाने गिराने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें