फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर

विज्ञापन
करारी में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा युवाओं को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय शिविर भाग ले
विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार ने रविवार को कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में एक दिवसीय युवा चेतना शिविर का आयोजन किया। इसका उद्देश्य युवाओं को मानसिक और नैतिक रूप से मजबूत कर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना था।
विज्ञापन

शांतिकुंज हरिद्वार के उमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि युवा शक्ति देश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं में रचनात्मकता की कमी, एकाग्रता का अभाव और नशे जैसी समस्याओं पर चिंता जताई। पांडेय ने बच्चों को माता-पिता से समय और सही सलाह की आवश्यकता पर बल दिया।
युवा मार्गदर्शक दीपक जोशी ने संयुक्त परिवारों में अलगाव से बढ़ते अकेलेपन का जिक्र किया। उन्होंने आध्यात्मिकता को सकारात्मक जीवन की दिशा बताया। वरिष्ठ मार्गदर्शक अशोक मिश्र ने गुरुदेव के समाज जागरण अभियान का उल्लेख किया। कहा कि करोड़ों लोग राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। अशोक मिश्र ने युवाओं को सेवा, साधना और संस्कार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला संयोजक झुन्नु चौबे, व्यवस्थापक घनश्याम सिंह, ज्ञानेश्वर तिवारी, सुरेश उमेश, सौरभ, प्रेम लता अग्रहरी, अनीता, शिखा, पूनम अग्रहरी आदि मौजूद रहे।

करारी में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा युवाओं को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय शिविर भाग ले

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें