फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने पर जोर

Thu, 11 Jun 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कड़ा विकासखंड कार्यालय में बैंकर्स की  बैठक में शामिल लोग। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
विकास खंड कड़ा सभागार में बुधवार को बैंक सखी, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन और सोलर ऊर्जा योजनाओं के प्रचार-प्रसार के संदर्भ में बैठक हुई। जिसमें बैंक सखियों के साथ स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने की। बैठक में एलडीएम नवीन झा, सभी बैंक शाखा प्रबंधक, एडीओ मनोज सिंह, ब्लॉक मिशन मैनेजर लवकुश पटेल, बैंक सखियां और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।
बैठक में स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने, उनकी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। बैंक सखियों को डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता और सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सोलर ऊर्जा योजनाओं के प्रचार-प्रसार और सोलर परियोजनाओं के लिए उपलब्ध ऋण सुविधाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने महिला समूहों को सोलर ऊर्जा आधारित रोजगार से जोड़कर आय बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें