फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दवा व्यापारियों की एकजुटता पर जोर, सदस्यता अभियान शुरू

विज्ञापन
टेवां बाजार में सदस्यता अ​भियान चलाते केमिस्ट एसोसिएशन के लोग।   संवाद
विज्ञापन
दवा व्यापारियों की एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से केमिस्ट एसोसिएशन ने रविवार को विशेष सदस्यता अभियान चलाया। नेतृत्व चेयरमैन घनश्याम केसरवानी और जिलाध्यक्ष बालाजी केसरवानी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने ओसा, टेवां, पश्चिम शरीरा, कुम्हियावां और हिनौता समेत विभिन्न बाजारों का दौरा कर दवा विक्रेताओं से संवाद किया। व्यापारियों को संगठन की नीतियों और उनके हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती ही व्यापारियों की सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि हर छोटे-बड़े केमिस्ट को एक मंच पर लाना संगठन का लक्ष्य है ताकि किसी भी समस्या के समय सभी एकजुट होकर खड़े हो सकें। इस मौके पर आकाश, मनीष, श्रीचंद्र चौरसिया, राजू केसरवानी, अरविंद, रामजी, श्यामबाबू, दीपक, नीलकंठ अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें