फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : मां की ममता शर्मसार, नदी किनारे फेंक दिया नवजात शिशु, नोच रहे थे जंगली कुत्ते

Tue, 22 Nov 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

ममता को शर्मसार करने वाली एक घटना सोमवार को सैनी इलाके में हुई। जहां जन्म के कुछ देर बाद महिला ने अपने बच्चे का त्याग कर दिया। नवजात को गंदे कपड़े में लपेटकर रामपुर धमावां गांव के पास नदी किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ममता को शर्मसार करने वाली एक घटना सोमवार को सैनी इलाके में हुई। जहां जन्म के कुछ देर बाद महिला ने अपने बच्चे का त्याग कर दिया। नवजात को गंदे कपड़े में लपेटकर रामपुर धमावां गांव के पास नदी किनारे फेंक दिया। शव को जंगली कुत्ते नोंच रहे थे। यह देख गांव के चौकीदार का दर्द छलका और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन



सोमवार की सुबह रामपुर धमावां गांव स्थित ससुर खदेरी नदी किनारे एक शिशु का शव पड़ा था। लाश झाड़ियों के पास थी और उसके शरीर पर चींटी चल रही थी। जंगली कुत्तों ने भी शव को नोंचने का प्रयास किया। इस बीच नित्य क्रिया के लिए नदी किनारे पहुंचे गांव के ही कमलेश ने नवजात का शव देखा तो वह  हैवान मां को कोसने लगा।  कमलेश ने इसकी जानकारी पास में ही चायपान की दुकान चला रहे छेदीलाल को दी। इस पर छेदीलाल ने गांव के चौकीदार अजय कुमार के साथ ही डायल 100 को  घटना की जानकारी दी।


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। चौकीदार ने बताया कि नवजात बेटा था और कुछ घंटे पहले का ही जन्मा लग रहा था। उसके शरीर पर कुत्तों के नोचने का जख्म दिख रहा था।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए चौकीदार की तहरीर पर केस दर्ज कर ली ।इस बाबत थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे का कहना है सुसंगत धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के बाद दोषी का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें