फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवारी में चला कटियामारों के खिलाफ अभियान, नौ की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी में चला कटियामारों के खिलाफ अभियान, नौ की बत्ती गुल
विज्ञापन

अवर अभियंता ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
भरवारी। नगर पालिका के परसरा में रविवार को बिजली विभाग ने अभियान चलाकर छापेमारी की। इस दौरान चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने पर नौ लोगों के कनेक्शन काट दिए। साथ ही भरवारी चौकी में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। बिजली विभाग की छापेमारी से गांव में हड़कंप का माहौल रहा।
विज्ञापन

रविवार को नगर पालिका भरवारी के परसरा गांव में अवैध रूप से कटिया लगाकर बिजली का उपयोग करने तथा बकाया नहीं जमा करने वालों के खिलाफ विद्युत प्रवर्तन दल ने टीम के साथ मिलकर छापेमारी की। टीम ने बिजली का बिल जमा न होने पर कईयों के कनेक्शन काटा। इसके अलावा गांव के प्रदीप कुमार पुत्र गनेश दत्त, फतेहबहादुर पुत्र गुरू प्रसाद पांडेय, दिनेश कुमार, मैकू लाल पुत्र बुधई लाल, पन्ना लाल पुत्र हीरा लाल, मनोज कुमार पुत्र विनोद कुमार, नोखे लाल पुत्र शिवमूरत, ज्ञान सिंह पुत्र छोटे लाल, वीरेन्द्र कुमार यादव पुत्र गोविंद, दिनेश कुमार पुत्र सुन्दर लाल सहित नौ लोगो के खिलाफ भरवारी पुलिस चौकी में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। छापामार कार्यवाही में प्रवर्तन दल के प्रभारी/निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्रा,अवर अभियंता आकाश सिंह,अवर अभियंता अभय कुमार यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें