फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कादीपुर में 5.5 करोड़ से बन रहा विद्युत उपकेंद्र, 25 गांवों को मिलेगी राहत

Wed, 18 Nov 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
:: नवंबर के अंत तक शुरू हो सकता है संचालन, ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग से मिलेगी निजात
विज्ञापन

फोटो- 44
संवाद न्यूज एजेंसी
राहत... कादीपुर में 5.5 करोड़ से बन रहा विद्युत उपकेंद्र, 25 गांवों को मिलेगी राहत
मंझनपुर। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कादीपुर में नया विद्युत उपकेंद्र निर्माणाधीन है। अभी कुछ सिविल कार्य शेष है। करीब 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस उपकेंद्र को नवंबर के अंत तक चालू करने की तैयारी है।
इस उपकेंद्र के शुरू होने से मंझनपुर क्षेत्र के छोटे-बड़े करीब 25 गांवों को बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ और कटौती से परेशान ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
अभी तक इन गांवों को मंझनपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली दी जाती थी। नए उपकेंद्र के संचालन से पुराने बिजलीघर पर निर्भरता कम होगी। वहीं, कादीपुर और मंझनपुर के उपभोक्ताओं को बिजली ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


घटेगा मंझनपुर उपकेंद्र का भार
कादीपुर और आसपास के छोटे-बड़े करीब 25 गांवों में मंझनपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली की मांग का अतिरिक्त भार भी मंझनपुर उपकेंद्र पर रहता है। कादीपुर में नया उपकेंद्र शुरू होने के बाद इन गांवों को इससे जोड़ने की योजना है। इससे मंझनपुर उपकेंद्र पर बिजली का भार कम हो जाएगा।

ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग की समस्या होगी कम
एक ही उपकेंद्र से शहरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होने के कारण मांग बढ़ने पर ओवरलोडिंग की समस्या पैदा होती है। इसका असर ट्रिपिंग और बिजली आपूर्ति पर भी पड़ता है। कादीपुर उपकेंद्र शुरू होने से गांवों का भार अलग हो जाएगा। इससे कादीपुर के साथ मंझनपुर के उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु होने के साथ ही बार-बार बिजली गुल होने की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन



वर्जन- कादीपुर विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से मंझनपुर उपकेंद्र का भार कम होगा। साथ ही कादीपुर व मंझनपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार आएगा। समय पर काम पूरा कराकर नियत तिथि पर उपकेंद्र शुरू किया जाने पर जोर है। -इंजी. राम कुमार कुशवाहा, अधिशासी अभियंता मंझनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें