फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस-बल्ली पर दौड़ा दी बिजली

विज्ञापन
Electricity ran on the bamboo - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बांस-बल्ली पर दौड़ा दी बिजली
विज्ञापन

चरवा पॉवर हाउस के सामने का हाल, ग्रामीणों में अफसरों के प्रति नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरवा। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के सामने बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली सप्लाई के लिए खंभे नहीं लगवाए हैं। इसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव वालों ने पोल की जगह बांस-बल्ली गाड़ दी है। इससे ट्रिपिंग की समस्या हमेशा बनी रहती है। हादसे भी भी अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

चरवा विद्युत उपकेंद्र के चार फीडरों से विभिन्न गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसे विडंबना ही कहिए कि पूरे क्षेत्र को रोशन करने वाले इस विद्युत उपकेंद्र के सामने ही कई घरों में कनेक्शन होने के बाद भी अंधेरा पसरा हुआ है। चरवा पूरब थोक निवासी दिनेश केसरवानी के घर से लेकर टिल्लू सेन के घर तक एक भी विद्युत पोल नहीं है। इससे बिजली का तार लोग नहीं खींच पा रहे हैं। बताया जाता है कि लोगों ने खंभे लगवाने की मांग कई बार विभागीय अधिकारियों से की, लेकिन किसी ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। गांव के दिनेश केशरवानी, देशराज कोरी, अवधेश, राजेंद्र कुमार, रामधनी, रामनेवाज, बाबू लाल, बुद्धन, कमलेश, रामराज, राम सूरत, राकेश केसरवानी, शिवभवन भारतीय, राम सुमेर भारतीय, कपिल उपाध्याय, दिनेश गुप्ता आदि ने खंभों की जगह पर बांस-बल्ली लगा दी है। इसी के सहारे दो से तीन सौ मीटर दूर से तार खींचकर अपने घर में उजाला कर रहे हैं। मामले में चायल एक्सईएन दिनेश कुशवाह का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जल्द ही समस्या दूर करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें