फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन गांवों में बिजली का संकट, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्यानपुर। सिराथू इलाके के आधा दर्जन गांवों में बिजली की समस्या सिर चढ़कर बोल रही है। रात को आपूर्ति नहीं होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चोरी-छिनैती जैसी घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। उधर, शिकायत के बाद भी विभागीय अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

सिराथू क्षेत्र के काशिया, काकोढ़ा, नौढ़िया, बिदनपुर, करेंटी, मलाकभायल आदि गांवों में रहने वाले लोगों का कहना है कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। लाइट के आने और जाने का कोई समय ही निर्धारित नहीं रह गया है। दिन में आपूर्ति के वक्त कई बार ट्रिपिंग होती है। कई मर्तबा जर्जर तार टूटकर भी गिर जाते हैं। फिर उसे जोड़वाने के लिए लाइनमैन आदि का चक्कर काटना पड़ता है। गांव वालों का यह भी कहना है कि शाम को एक बार लाइट आती है।
इसके बाद पूरी रात बिजली के दर्शन नहीं होते। जिसके चलते चोरी-छिनैती जैसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। बहू-बेटियों का घर से निकलना दूभर रहता है। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने नियमित विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग कई बार विभागीय अधिकारियों से की। पर, किसी ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने 48 घंटे के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें