फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाए पर 25 उपभोक्ताओं की बत्ती गुल

Sun, 17 Feb 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। स्थानीय कस्बे के नेहरू नगर मोहल्ले में शनिवार को बिजली के बकाएदारों के खिलाफ एसडीओ व जेई की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान 50 हजार से अधिक बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया गया। हिदायत दी गई कि बगैर बकाया जमा करे बिजली उपभोग करते मिले तो 138बी के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


नगर पंचायत मंझनपुर के सैकड़ों उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का लाखों रुपया बकाया है। इन बकाएदारों ओ आटीएस योजना शुरू होने के बाद कई बार अदायगी को लेकर चेतावनी दी गई। उपभोक्ताओं पर विभाग की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा। बकाया नहीं जमा करने के मामले को एक्सईएन अंकित ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर शनिवार को एसडीओ धीरज यादव व जेई विनम्र पटेल की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। अभियान के दौरान पचास हजार रुपये से अधिक के बकाया वाले 25 उपभोक्ताओं का कनेक्शन विच्छेदित किया गया।

जिन लोगों का कनेक्शन काटा गया उनमें अशोक केसरवानी, राजबहादुर, लक्ष्मी नारायण, रमेश चंद्र मोदनवाल, नूर मोहम्मद, हनुमान प्रसाद गुप्ता, अशर्फी लाल, दशरथ लाल, नियामत अली आदि शामिल हैं। जेई ने हिदायत दिया कि बगैर भुगतान किए कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपभोग करते पकड़े जाने पर 138 बी के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कनेक्शन काटे जाने के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें