कटियामारों और बिजली चोरों को अब घबराने की जरूरत नहीं। ऐसे लोगों पर पर कार्रवाई नहीं होगी बस उन्हें आठ हजार रुपये जमाकर वैध कनेक्शन लेना होगा।
बड़ी संख्या में घरेलू उपभोक्ता कटियामारी कर बिजली चोरी करते हैँ। औचक निरीक्षण के दौरान पकड़े जाने वाले कटियामारों के खिलाफ जुर्माने के साथ ही बिजली चोरी की एफआईआर करा दी जाती है। इनमें से कामर्शियल इस्तेमाल के लिए बिजली चोरी करने वाले तो आमतौर पर समन शुल्क और जुर्माने की राशि जमा कर देते हैं। पर, ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब तबके के लोग जुर्माना नहीं भरते हैं। लेकिन ये फिर कुछ दिन बाद वह दोबारा कटियामारी करते हैं। सरकार ने ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है।
पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि एक किलोवाट तक की कटियामारी में पकड़े गए उपभोक्ता महज आठ हजार रुपये जमा कर बिजली चोरी के आरोप से बरी कर दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें मुफ्त में बिजली कनेक्शन भी दिया जाएगा।