फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने शुरू की चुनाव की तैयारी

Sun, 07 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को डीएम अखंड प्रताप सिंह ने मातहतों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। कहा कि इस बार मतदान केंद्र हाईटेक रहेंगे।
विज्ञापन


सम्राट उदयन सभागार में हुई बैठक में डीएम अखंड प्रताप ने कहा कि इस बार निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि सभी मतदान केंद्रों पर विद्युत कनेक्शन, रैम्प, शौचालय, फर्नीचर और पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। कहा कि इस बार मतदाताओं की संख्या को देखते हुए 80 नए बूथ बनाए जाएंगे। डीएम ने सभी एसडीएम को कहा कि वे मतदाता सूची की रैंडम चेकिंग करा लें। बीएलओ की लापरवाही से चुनाव के दौरान मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी देखने को मिलती है।

बीएलओ की शिकायत मिलती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र में पहली बार मतदाता बनने वालों के प्रमाण पत्र की जांच कराई जाए। ताकि मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा न हो सके। कहा कि पिछले चुनाव के दौरान जिस पर 80 फीसदी से अधिक और जहां पर 40 फीसदी से कम वोट पड़े हैं वहां की समीक्षा की जाए। डीएम ने सभी तहसील क्षेत्र में मॉडल वोटर सर्विस सेंटर बनाए जाने का निर्देश एसडीएम को दिया है। एसपी वीके मिश्रा ने संवेदनशील बूथों की नए सिरे से समीक्षा करने का निर्देश दिया है। थानेदारों से कहा कि वे अगले 15 दिन में पीस कमेटी की बैठक कर असामाजिक तत्वों की सूची तैयार करें। बैठक में एडीएम श्रीकृष्ण, एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ, इंस्पेक्टर और थानाप्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें