फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रत्याशियों का चुनाव परिणाम, दिग्गजों का सियासी इम्तिहान

Mon, 03 Jun 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। चुनाव में प्रत्याशियों के साथ राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं का भी रिजल्ट आएगा। कौशाम्बी इसलिए महत्वपूर्ण है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सपा महासचिव इंद्रजीत सरोज का यह गृह जनपद है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर खुद दो बार से सांसद होने के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। इस वक्त वह संसदीय आचार समिति के अध्यक्ष व दमनदीव राज्य के पार्टी प्रभारी हैं।
प्रदेश सरकार के पूर्व कबीना मंत्री मंझनपुर से सपा विधायक इंद्रजीत सरोज के लिए तो यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि उनके पुत्र पुष्पेंद्र सरोज मैदान में हैं। काफी सोच-विचार के बाद पार्टी ने पुष्पेंद्र का टिकट फाइनल किया था। सीधे तौर पर इंद्रजीत की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।
विज्ञापन

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव इन दिग्गजों का सियासी इम्तिहान लेने वाला है। चुनाव के नतीजे दोनों दलों के दिग्गज नेताओं का सियासी कद तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें