फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में अनुपस्थित चार अधिकारियों को नोटिस

Fri, 04 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 विधान सभा चुनाव 2017 की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट के वासवदत्ता सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। बैठक निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की डीएम अखंड प्रताप सिंह ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


    डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी ईआरओ, एईआरओ को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शतप्रतिशत पालन कराने का निर्देश दिया। हिदायत देते हुए डीएम ने कहा कि कार्य में शिथिलता मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन लघु सिंचाई, जिला मनोरंजन कर अधिकारी और एक्सईएन विद्युत के खिलाफ डीएम ने नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी श्रीकृष्ण, एएसपी वीरेंद्र कुमार, सभी एसडीएम व डीएसटीओ मौजूद रहे।

दावे और आपत्तियों की अवधि बढ़ी
मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचन आयोग ने दावे और आपत्तियों की तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की थी। बृहस्पतिवार को बैठक में डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि इस अवधि को बढ़ाते हुए आयोग ने 15 नवंबर कर दिया है। उन्होंने सभी बीएलओ को दावे और आपत्तियां 15 नवंबर तक लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


विभागाध्यक्षों ने वीसी में दी जानकारी
 विधान सभा चुनाव को लेकर अब तक की गई तैयारियों का जायजा निर्वाचन आयोग ने वीसी के माध्यम से लिया। वीसी में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह, एडीएम श्रीकृष्ण ने अब तक की तैयारियों के बावत जानकारी दी। इस दौरान मतदेय स्थलों, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम, मतदान केंद्रों पर प्रकाश, पानी और शौचालय आदि के बाबत पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें