फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

है कोई शिकायत तो प्रेक्षक से मिलिए

Wed, 08 Feb 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 तीनों विधानसभा क्षेत्रों की कमान प्रेक्षकों ने संभाल ली है। सिराथू, चायल व मंझनपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रेक्षक कांशीराम गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। प्रेक्षकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की चुनाव से संबंधित समस्याओं व शिकायत से रूबरू होने के लिए समय भी निर्धारित कर दिया है। निर्धारित समय पर वह गेस्ट हाउस में मौजूद रहेंगे और जन सामान्य से मिलकर उनकी शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन


 विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग ने तीनों विधान सभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षकों की तैनाती कर दी है। चायल, सिराथू और मंझनपुर के प्रेक्षक आ गए हैं। इन प्रेक्षकों को कांशीराम गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। प्रेक्षकों ने आते ही जन सामान्य से मिलने का समय निर्धारित कर दिया है। तीनों प्रेक्षकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिलने का समय अलग-अलग तय किया है। निर्धारित समय पर चुनाव से संबंधित शिकायत अथवा समस्या को लेकर मतदाता उनसे मिलकर अपनी बात को प्रमुखता से उठा सकते हैं। ये अधिकारी उनको वरीयता पर निस्तारण करवाएंगे।

 सिराथू विधानसभा क्षेत्र के डॉ. शकील पी अहमद सामान्य प्रेक्षक बनाए गए हैं। इनका मोबाइल नंबर 7851042692 है। डॉ. शकील पी अहमद कांशीराम गेस्ट हाउस के गंगा सूट में ठहरे हैं। सिराथू के प्रेक्षक जन सामान्य से अपने गेस्ट हाउस में सुबह दस बजे से दोपहर 12 तक मिलेंगे।
विज्ञापन


मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक एनएल पुजाराबनाए गए हैं। इनका मोबाइल नंबर 7851042698 हैं। प्रेक्षक कांशीराम गेस्ट हाउस के यमुना सूट में ठहरे हैं। मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग प्रेक्षक से शाम चार बजे से पांच बजे तक मिलकर अपनी समस्या बता सकते हैं।

चायल विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक स्वरूप कुमार पाउल हैं। इनका मोबाइल नंबर 7851071297 है। कांशीराम गेस्ट हाउस के प्रभाष गिरि सूट में इनको ठहराया गया है। चायल प्रेक्षक दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े चार बजे तक अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें