फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत पड़ोसी के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल। थाना क्षेत्र के बसुहार गांव के समीप मंगलवार को बाइक दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित चंद्रसेन गांव निवासी विनोद सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसी संजय सिंह मंगलवार को काम से उनके पिता मान सिंह को बाइक से मंझनपुर ले जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे बसुहार के पास एक एंबुलेंस चालक ने फोन कर उनके पिता मान सिंह के बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़े होने की सूचना दी। उन्हें सरायअकिल सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विनोद सिंह का आरोप है कि आरोपी संजय सिंह हादसे के बाद न तो अस्पताल पहुंचे और न ही घटनास्थल पर मौजूद मिले। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें