फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल लगा रहा बुजुर्ग डूबा, मौत

विज्ञापन
केवट का पुरवा गांव में नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत के बाद घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ स्रो
विज्ञापन
सरायअकिल के केवट का पुरवा में शनिवार दोपहर बाद किलनहाई नदी में मछली पकड़ने के लिए डोंगी (छोटी नाव) से जाल बिछाते वक्त पैर फिसलने से गिरने पर बुजुर्ग की डूबकर मौत हो गई। आसपास मौजूद मछुआरों ने नदी में गोता लगाकर करीब दो घंटे बाद बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

केवट का पुरवा गांव निवासी रामदीन निषाद (71) के बेटे शिवचरण ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद तीन बजे पिता डोंगी से किलनहाई नदी में जाल बिछा रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में डूब गए। शाम 5:30 बजे पिता को नदी से बाहर निकाला गया। परिजनों ने घटना सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिवार ने इन्कार कर दिया। निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि परिवार के लोग पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार नहीं थे। उनके अनुरोध पर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें