सैनी कोतवाली के केसरिया गांव के समीप सोमवार शाम हाईवे पार करते समय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
चरवा बाजार निवासी 70 वर्षीय मिश्रीलाल सोमवार की शाम रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में शामिल होने के लिए केसरिया गांव जा रहे थे। परिवार वालों ने बताया कि करीब छह बजे ऑटो से उतरकर केसरिया गांव के बाहर हाईवे पार करने लगे, तभी अज्ञात वाहन ने मिश्रीलाल को टक्कर मार दी।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस मिश्रीलाल को कशिया स्थित निजी अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोेषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी होने पर परिजन व रिश्तेदार भी पहुंच गए। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं।