फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा गांव में रिश्तेदारी में आए वृद्ध की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र स्थित जाफरगंज गांव निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उनके 61 वर्षीय पिता जगदीश पुत्र देशराज किसी काम से सादिकपुर सेमरहा गांव में रिश्तेदारी आए थे।
24 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे वह करारी-प्रयागराज मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान करारी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने हनुमान मंदिर के सामने टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल मंझनपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें