फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, न्यायिक अफसर समेत चार मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
Elderly death from Corona, four positive including judicial officer - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को संक्रमण की जद में आए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड अस्पताल में मौत हो गई। वहीं एक न्यायिक अफसर समेत चार नए पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि सिराथू क्षेत्र के 65 वर्षीय बुजुर्ग शुगर के मरीज थे। इस बीच उनकी किडनी भी खराब हो गई थी। हफ्ते भर पहले तबीयत बिगड़ने पर घर वालों ने उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। किडनी डायलिसिस से पहले हुई कोरोना की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था।
जहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। इसी के साथ ही संक्रमण की जद में आकर मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। उधर, संक्रमण की रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1406 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में एक न्यायिक अफसर समेत चार लोग पॉजिटिव निकले हैं। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अब तक मिले 2164 संक्रमितों में 2042 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 95 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें