फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामपुर नौगीरा गांव में बुजुर्ग की हत्या

विज्ञापन
Elderly assassination in Nizampur Naughira village - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
निजामपुर नौगीरा गांव में बुजुर्ग की हत्या
विज्ञापन

एसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ की घटनास्थल की जांच
सदर कोतवाली के निजामपुर नौगीरा का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर नौगीरा गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। देर रात घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसपी, सीओ सिटी, सदर कोतवाल व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। इसमें हत्यारोपियों के बारे में सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

निजामपुर नौगीरा गांव का कुंवारे पासी (65) खेती करता था। कुंवारे के चार बेटे शिवसरन, रामसरन, देवसरन व रामरूप हैं। सभी बेटों की उसने शादी कर दी थी और वह परिवार के साथ अलग रहते हैं। कुंवारे व उसकी पत्नी सुकरी छोटे बेटे रामस्वरूप के साथ रहते थे। शुक्रवार की रात कुंवारे घर के बाहर मड़हे में सो रहा था। मड़हे में ही उसकी बकरी व कुछ दूरी पर भैंस बंधी थी। इसी के पास बनी कोठरी में कुंवारे की पत्नी सुकरी सो रही थी। सुकरी के मुताबिक रात करीब 12 बजे उसे दो लोग कुंवारे के मड़हे की तरफ से गांव की तरफ जाते दिखे। भैंस चोर होने की आशंका पर वह कुंवारे को जगाने गई तो वह कराह रहा था। सुकुरी ने पास जाकर देखा तो कुंवारे खून से लथपथ था। सुकरी के शोर मचाने पर परिवार व मोहल्ले के लोग आ गए। लोग उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर शनिवार की सुबह एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। कुंवारे की कनपटी के पास धारदार हथियार से हमला किया गया था। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि परिजनों ने गांव के दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना की खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें