फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जलभराव और गंदगी से बेहाल एक्का अड्डा चौराहा, आवागमन प्रभावित

Fri, 03 Apr 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बसंत सिंह
विज्ञापन
क्षेत्र के एक्का अड्डा चौराहे पर जलभराव और गंदगी की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। नाली निर्माण और सफाई व्यवस्था के अभाव में जहां आमजन का आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं स्थानीय व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानों के सामने लगातार गंदा पानी बह रहा है, जिससे ग्राहक रुकने से कतराते हैं। इसका सीधा असर उनके व्यापार पर पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। खंड विकास अधिकारी भावेश शुक्ला ने बताया कि जिन जगहों पर ऐसी समस्या है वहां पर टीम भेजकर नाली की साफ-सफाई कराई जाएगी।
समस्या नई नहीं है, बल्कि पिछले कई महीनों से लगातार बनी हुई है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। - जुबैर अहमद
विज्ञापन

जलभराव का सबसे ज्यादा असर व्यापार पर पड़ा है। दुकान के सामने हमेशा गंदा पानी भरा रहता है, जिससे ग्राहक रुकने से कतराते हैं। समस्या के कारण उनकी आय पर सीधा असर पड़ा है और परिवार चलाना मुश्किल होता जा रहा है।राम सिंह
चौराहे से गुजरना अब चुनौती बन गया है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह रास्ता बेहद कठिन हो गया है। कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं। समाधान नहीं हुआ तो किसी बड़ी दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता।- बसंत सिंह

बसंत सिंह

बसंत सिंह

बसंत सिंह

बसंत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें