फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 19 Jan 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार सहित पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार, मां ने बताया कि बीते शाम वह खेत की ओर गई थीं। इससे घर में उनकी आठ वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान 25 वर्षीय दीपू ने बच्ची को घर में अकेला देखकर बहला-फुसलाकर पास ही स्थित खंडहर में ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची के चीखने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। वहीं, जब मां खेत से घर पहुंची तो बेटी ने रोते हुए आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर मां के होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों के साथ मां थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने कहा कि बच्ची का कराया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें