फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक अफसर के अर्दली समेत आठ नए मिले संक्रमित

विज्ञापन
eight people tested covid positive in kaushabi including judicial officer's aurdoli - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। दोआबा में संक्त्रस्मण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को भी जिलेभर में आठ लोग संक्रमित मिले। इनमें न्यायिक अफसर का एक अर्दली भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक न्यायिक अफसर के पॉजिटिव आने के कारण शुक्रवार को कचेहरी में शिविर लगाकर 58 लोगों की जांच की गई। इनमें एक न्यायिक अफसर का अर्दली पॉजिटिव निकला। वहीं जिले के अन्य हिस्सों में शिविर लगाकर की 1488 संदिग्धों की जांच में सात लोग संक्त्रस्मित मिले। इसी के साथ ही जिले में संक्त्रस्मितों की संख्या 2157 हो गई। हालांकि इनमें से 2032 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। फिलहाल 97 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें