फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आग में जलकर आठ बीघे गेहूं की फसल राख

Tue, 14 Apr 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में तैयार गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। गांव के रमेश चंद सिंह ने करीब तीन बीघा खेत बटाई पर ले रखा था और फसल कटाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दोपहर में खेतों से धुआं उठता देख वह मौके पर पहुंचे तो आग विकराल रूप ले चुकी थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान और फायर स्टेशन को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग की चपेट में आकर गांव के ही हसन उद्दीन की करीब पांच बीघा गेहूं की कटी फसल की पराली भी जलकर राख हो गई। लेखपाल विनोद सोनकर ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें