फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेहतर शिक्षा के प्रयासों ने सुमन कुशवाहा को दिलाया राज्य शिक्षक पुरस्कार

विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका सुमन कुशवाहा को सम्मानित करते मुख्यमंत्री व ​शिक्षामंत्री। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
विकासखंड नेवादा के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर की प्रधानाध्यापिका सुमन कुशवाहा को उत्कृष्ट शैक्षिक कार्य, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और नवाचारी शिक्षण के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

सुमन कुशवाहा ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए रचनात्मक व गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति को अपनाया। उनके प्रयासों से विद्यालय में शिक्षा के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ने के साथ सीखने का माहौल भी बेहतर हुआ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सुमन कुशवाहा का सम्मान जनपद के अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी है। उनके कार्यों से बेसिक शिक्षा विभाग की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें