फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को जिंदा जलाने का प्रयास

Mon, 27 May 2019 12:53 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मिट्टी के तेल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम थोक गांव में रविवार सुबह पति से मिलने जा रही एक महिला को उसके ससुर ने पीटा। इसके बाद केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता ने ससुर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


पश्चिम थोक चरवा गांव की नीतू पांडेय ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2010 में प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना स्थित बूढ़ेपुर निवासी युवक से हुआ था। नीतू की मानें तो पिता स्व. नर्मदा प्रसाद ने उसे 10 बीघा खेत दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज में अतिरिक्त मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। पंचायत के बाद भी नहीं मानें और घर से निकाल दिया। इसके बाद नीतू मायके में रहने लगी। ससुर भी आकर यहीं रहने लगा। नीतू का कहना है कि रविवार सुबह वह पति से मिलने ससुराल जा रही थी। ससुर ने इस बात का विरोध करते हुए पिटाई की। आरोप है कि मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। मामले में चरवा इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें